Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में अब कैमरों की निगरानी में बंटेगा राशन

हरियाणा  | हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के सभी राशन डिपो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद डिपो पर होने वाली गतिविधियों पर सीधी निगरानी रहेगी और उपभोक्ताओं की शिकायतों पर अंकुश लगेगा।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश के करीब 30 लाख परिवार पीडीएस का लाभ ले रहे हैं। फिलहाल राज्य में लगभग 9400 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं, जहां स्वचालित पीओएस मशीनों से राशन वितरित किया जाता है।

सीसीटीवी व्यवस्था लागू होने के बाद डिपो पर रखे स्टॉक और राशन वितरण की स्थिति की जानकारी विभाग को रियल टाइम में ऑनलाइन मिल सकेगी। इससे गड़बड़ी करने वाले डिपो होल्डरों पर सख्त कार्रवाई संभव होगी और उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में राशन मिलना सुनिश्चित होगा।

करनाल के जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के निर्देश पर इस योजना को लागू किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस कदम से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि जनता का विश्वास भी मजबूत होगा। सरकार को उम्मीद है कि यह पहल सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूरी तरह गड़बड़ी मुक्त और भरोसेमंद बनाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.