Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर में सनसनीखेज मामला: पति का गला घोंटकर हत्या

अमृतसर |अमृतसर में एक परिवार का सुख-चैन पलभर में तहस-नहस हो गया, जब पत्नी रजनी और उसके प्रेमी सोनू शर्मा ने मिलकर पति मनी शर्मा की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज मामला गेट हकीमा थाने के भगतांवाला इलाके का है।

मनी शर्मा के घरवालों ने शुरू में सोचा कि वह दोस्तों के साथ बाहर गया है। लेकिन जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से सच्चाई उजागर की।

कई दिनों की तलाश के बाद मनी शर्मा का शव खालरा के पास, पाकिस्तान सीमा के निकट, बुरी हालत में बरामद हुआ। पूछताछ में रजनी ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की। सोनू शर्मा फोटोग्राफर है और मृतक के घर के पास ही रहता था।

मृतक की बहन नीतू शर्मा ने आशंका जताई कि इतनी बड़ी हत्या केवल दो लोग अकेले नहीं कर सकते, और इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं। परिवार ने पुलिस से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि मनी शर्मा की शादी 2016 में रजनी से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, जो फिलहाल दादी के पास रह रहे हैं। हत्या के बाद रजनी और सोनू ने शव को बोरू वाली नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.