Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुड़गांव में पुलिसकर्मियों पर हमले बढ़े, दो दिन में तीसरा मामला

गुड़गांव  | गुड़गांव में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दो दिनों में यह तीसरा मामला है जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। ताजा घटना बादशाहपुर थाना क्षेत्र की है, जहां झगड़े की सूचना पर पहुंचे इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल (ERV) के स्टाफ पर शराब के नशे में धुत एक महिला और पुरुष ने हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, ईआरवी इंचार्ज सुभाष चंद ने शिकायत में बताया कि उन्हें फाजिलपुर गांव में विवाद की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि दोनों पक्ष नशे में थे। पुलिस ने जब समझाने की कोशिश की तो महिला और पुरुष ने धक्का-मुक्की कर पुलिसकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह आरोपियों को काबू कर लिया गया। उनकी पहचान एटा (उत्तर प्रदेश) निवासी शिव कुमार और गीता के रूप में हुई, जो फिलहाल फाजिलपुर में किराए पर रहते हैं। दोनों के खिलाफ बादशाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1), 121(2), 132, 221, 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

लगातार सामने आ रहे मामले

इससे पहले भोंडसी क्षेत्र में भी पुलिस टीम पर हमला हुआ था। यहां झगड़े की सूचना पर पहुंची ईआरवी टीम पर एक युवक ने हथौड़े से हमला कर पुलिसकर्मी को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है।

इसी तरह, रविवार देर रात होंगकोंग बाजार के पास चेकिंग के दौरान कार सवार युवक-युवती ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और अभद्रता की थी। दोनों शराब के नशे में थे और बाद में गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर : एक साल के बच्चे की मौत, मां गंभीर

Summer express, अंबाला। अंबाला सिटी मार्ग पर जंडली पुल के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में एक साल के मासूम आर्यन की मौत हो गई, जबकि उसकी मां मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए...

भिवानी के नया बाजार में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, भिवानी। हरियाणा के भिवानी शहर के नया बाजार क्षेत्र में देर रात एक फर्नीचर शोरूम के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। राहत की बात...

त्योहारी सीजन में अंबाला मंडल से गुजर रहीं 18 विशेष ट्रेनें, कालका-शिमला रेल सेक्शन जनवरी तक खोलने का लक्ष्य

Summer express,अंकुर कपूर, अंबाला। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अंबाला मंडल से गुजरने वाली 18 विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए छह से अधिक अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की व्यवस्था भी की गई है। इन ट्रेनों का संचालन चंडीगढ़, बठिंडा, अंबाला और सरहिंद सहित...

5 नवंबर को अंबाला पहुंचेंगे अमित शाह, 1857 की क्रांति पर बने शहीदी स्मारक का करेंगे उद्घाटन

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 5 नवंबर को अंबाला पहुंचकर इस स्मारक का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व...

पलवल में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने गिनाईं विकास योजनाएं

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणा सरकार में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को पलवल के हथीन गेट चौक स्थित पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण और शहर में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कांग्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.