गोहाना | गोहाना-पानीपत रोड स्थित एक फैक्टरी में बुधवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां जनरेटर का फाल्ट ठीक करने पहुंचे 75 वर्षीय मैकेनिक की गर्दन अचानक कंप्रैशर की बेल्ट में फंस गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रभु गोहाना के मुख्य बाजार के निवासी थे और लंबे समय से जनरेटर की मरम्मत का काम करते थे। हादसे के वक्त वे आइस फैक्टरी में जनरेटर के कंप्रैशर की खराबी दूर कर रहे थे। तभी अचानक उनकी गर्दन बेल्ट में फंस गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी भयावह थी कि देखने वालों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।