Facebook-f Youtube X-twitter

तीन दिन से बंद चंडीगढ़-मनाली NH.. फंसे सैकड़ों मालवाहक वाहन, सब्ज़ियां और अन्य सामान सड़ने लगा

Mandi, Dharamveer

भारी बारिश के चलते पंडोह से औट के बीच चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा है। सोमवार को कुछ समय के लिए इसे खोला गया था और छोटे-बड़े वाहन यहां से गुज़रे भी थे, लेकिन उसके बाद फिर से भारी मलबा और ब्यास नदी का पानी सड़क पर आने से मार्ग बाधित हो गया।

हाईवे को सबसे ज़्यादा नुकसान दवाड़ा में लारजी पावर हाउस के पास हुआ है, जहां नदी का पानी सड़क तक पहुंच गया है। इस कारण मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।सैकड़ों मालवाहक वाहन, जो पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की मंडियों से फल-सब्ज़ियां और ज़रूरी सामान लेकर कुल्लू-मनाली और लाहौल-स्पीति की ओर जा रहे थे, पिछले तीन दिनों से 9 मील के पास खुले स्थान पर खड़े हैं। लंबे इंतज़ार के कारण वाहनों में भरा सामान अब खराब होने लगा है।वाहन चालकों दवलेंद्र सेन, गुरविंदर सिंह और राज सिंह ने बताया कि वे तीन दिनों से यहां फंसे हुए हैं। प्रशासन की ओर से भोजन-पानी की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन सामान खराब होने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि हाईवे की स्थिति पहले कभी इतनी खराब नहीं रही और इस सड़क को बीआरओ के हवाले कर देना चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग खोलने की अपील की है।

उधर, जिला प्रशासन मंडी ने जानकारी दी है कि एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर तैनात है और सड़क बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि जल्द से जल्द यातायात बहाल हो सके। साथ ही मंडी से कुल्लू वाया कटौला मार्ग को भी सुचारू करने का काम जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.