Facebook-f Youtube X-twitter

रावी में बाढ़ का कहर : करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पानी में डूबा

गुरदासपुर | रावी दरिया में आई बाढ़ से पंजाब और सीमापार इलाकों में भारी तबाही मच गई है। भारतीय पंजाब के कई गांवों के साथ-साथ पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा और करतारपुर कॉरिडोर भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश और रावी में तेज जलस्तर बढ़ने से करतारपुर साहिब परिसर पानी में डूब गया है।

जानकारी के अनुसार, दरिया किनारे बने धुस्सी बांध के कई हिस्से टूट जाने से भारतीय इलाके में पानी भर गया, वहीं पाकिस्तान में भी रावी का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका सीधा असर करतारपुर साहिब पर पड़ा है।

बताया गया कि गुरुद्वारे की मुख्य इमारत के साथ-साथ लंगर घर, जोड़ा घर और प्रदर्शनी हाल में भी चार से पांच फुट तक पानी भर गया है। इस कारण गुरुद्वारे में प्रवेश और सभी धार्मिक गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं।

गुरुद्वारा प्रबंधकों ने पाकिस्तान की पंजाब सरकार से तुरंत राहत और बचाव के इंतजाम करने की अपील की है। स्थानीय लोग और संगत गहरे दुख और चिंता में डूबे हैं, क्योंकि करतारपुर साहिब सिखों की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.