Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा विधानसभा में हंगामा, ‘शैतान’ शब्द पर बढ़ा विवाद

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन का माहौल गरमा गया। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई, लेकिन जल्द ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए।

झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक दिन पहले सदन में ‘शैतान’ शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मुख्यमंत्री ने यह शब्द किसके लिए कहा था।

मुख्यमंत्री सैनी ने जवाब देते हुए कहा कि उनका इशारा किसी व्यक्ति की ओर नहीं था, बल्कि वे देश के वीर शहीद कर्नल शैतान सिंह का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं और शहीद का अपमान कर रहे हैं।

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी, आप मेरे लिए पिता समान हैं, लेकिन अगर शैतान मेरी औलाद होगी तो मैं क्या करूंगा?” हुड्डा के बयान पर सदन में हंगामा बढ़ गया।

मुख्यमंत्री सैनी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि विपक्ष ही मर्यादाएं तोड़ रहा है। हुड्डा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री को और गाली देनी है तो वे दे दें।

कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री से अपने शब्द वापस लेने की मांग की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने मामले को समाप्त मानते हुए कार्यवाही आगे बढ़ा दी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.