चंडीगढ़ | हरियाणा कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में होगी। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी और इसमें सभी विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। विशेष रूप से जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री शाम 5 बजे पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे और सीआरएस ट्रस्ट से जुड़े मामलों पर भी विचार करेंगे। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों से राज्य प्रशासन और विकास योजनाओं पर सीधा असर पड़ेगा।