सोनीपत | गांव थाना कलां में लंबे समय से चले आ रहे प्लॉट विवाद ने बुधवार शाम खतरनाक मोड़ ले लिया। दो पक्षों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और तेजधार हथियारों का इस्तेमाल हुआ। इस हिंसक झड़प में कमला नाम की महिला की मौत हो गई और करीब 10 लोग, महिलाओं सहित, गंभीर रूप से घायल हुए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में भारी बल तैनात कर स्थिति पर काबू पाया। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया, जबकि घायल अन्य लोगों का रोहतक रेफर किया गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह विवाद प्लॉट को लेकर वर्षों से चल रहा था। बुधवार शाम झगड़ा इतनी तेजी से बढ़ा कि आम जनता डर के मारे भाग खड़ी हुई। खरखौदा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।