Facebook-f Youtube X-twitter

महाराष्ट्र में इमारत गिरने से 12 लोगों की हुई मौत

पालघर | विरार में अनधिकृत चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से त्रासदी बन गई। इस हादसे में एक मां-बेटी समेत 12 लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। रमाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा मंगलवार रात लगभग 12:05 बजे बगल की खाली इमारत पर ढह गया।

मलबे से छह शव निकाले गए, जबकि छह अन्य अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ गए। अब तक सात मृतकों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें आरोही ओंकार जोविल (24), उनकी एक वर्षीय बेटी उत्कर्षा जोविल, लक्ष्मण किस्कू सिंह (26), दिनेश प्रकाश सपकाल (43), सुप्रिया निवालकर (38), अर्नव निवालकर (11) और पार्वती सपकाल शामिल हैं।

जिलाधिकारी इंदु रानी जाखड़ ने घटनास्थल का दौरा किया और मलबे में अब भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि जिस चॉल पर इमारत गिरी, वह खाली थी, वरना और अधिक जानमाल का नुकसान हो सकता था। इमारत के आसपास रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

रमाबाई अपार्टमेंट 2012 में बना था और इसमें कुल 50 फ्लैट हैं। ढहे हुए हिस्से में 12 फ्लैट शामिल थे। वसई विरार महनगरपालिका (वीवीएमसी) ने इसकी ‘अवैध’ होने की पुष्टि की है और बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वीवीएमसी ने प्रभावित परिवारों के लिए चंदनसर समाजमंदिर में अस्थायी व्यवस्था की है और उन्हें भोजन, पानी, चिकित्सा सहायता और अन्य जरूरी सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मलबा हटाने का काम लगातार जारी है, लेकिन कई परिवार अभी भी संकट में हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.