मिनियापोलिस | अमेरिका में मिनियापोलिस के एनानुंसिएशन चर्च स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हुए। हमलावर ने बाद में आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय युवक ने चर्च की खिड़कियों के बाहर से राइफल से हमला शुरू किया। गोली सीधे प्रार्थना सभा में बैठे बच्चों पर चली। मृत बच्चों की उम्र 8 और 10 साल थी। हमलावर के पास राइफल, शॉटगन और पिस्तौल थी।
घायलों में 14 बच्चे शामिल हैं, जिनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और पैरामेडिक्स मौके पर पहुंच गए।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दुखद घटना पर शोक जताया और कहा कि व्हाइट हाउस हालात पर नजर रखे हुए है। मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने कहा कि बच्चों को स्कूल में सुरक्षित महसूस करना चाहिए। मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने इसे ‘भयावह हिंसा’ बताया। एफबीआई की टीमें भी जांच के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। यह घटना अमेरिका में गन कल्चर और स्कूल सुरक्षा पर नई बहस छेड़ गई है।
Top of Form
Bottom of Form