Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कपूरथला के लोग सावधान : ब्यास नदी खतरे की सीमा पार

कपूरथल |  डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर मंड क्षेत्र के लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। डीसी ने कहा कि लोगों की जान की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जो लोग अभी भी प्रभावित क्षेत्रों में हैं, उन्हें तत्काल सुरक्षित शरण स्थल पर पहुंचना चाहिए।

डीसी ने बताया कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एस.डी.आर.एफ. की टीम लगातार काम कर रही है और नागरिकों से आग्रह किया कि वे टीमों की पूरी मदद करें। उन्होंने चेतावनी दी कि पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसलिए लोग अतिरिक्त सावधानी बरतें।

आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने राहत केंद्र बनाए हैं। सुल्तानपुर लोधी के सरकारी स्कूल लाख वरियाह और मंड कूका (ढिलवां मंड क्षेत्र) के गुरुद्वारा साहिब में प्रभावित लोगों के लिए ठहरने, राशन और दवाइयों की व्यवस्था की गई है।

डीसी ने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें:

  • जिला स्तर हेल्पलाइन: 01822-231990, 62800-49331
  • सुल्तानपुर लोधी: 01828-222169
  • भुलथ: 01822-271829

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.