29 August, 2025
गर्म और मसालेदार भोजन जहाँ स्वाद को बढ़ाता है, वहीं यह शरीर और त्वचा पर कुछ नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि मसालेदार और तीखे खाद्य पदार्थ शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा करते हैं, जो त्वचा की सेहत पर असर डाल सकती है।
मसालेदार खाने में मौजूद तीखे तत्व नमी को सोख लेते हैं, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। इसके अलावा ये यौगिक त्वचा को उत्तेजित कर सकते हैं, जिसके चलते मुहांसे और पिंपल्स होने की संभावना भी बढ़ जाती है।डॉक्टरों का सुझाव है कि मसालेदार भोजन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए और साथ ही आहार में पर्याप्त मात्रा में पानी, फल और सब्जियाँ शामिल करनी चाहिए, ताकि त्वचा को संतुलित नमी मिलती रहे।