Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में मेगा पीटीएम का सफल आयोजन

धलवाड़ी  | राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में आज मेगा अभिभावक–शिक्षक बैठक (पीटीएम) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और विद्यालय गतिविधियों में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाई।

बैठक के दौरान निर्धारित एजेंडा के अनुसार अभ्यास हिमाचल ऐप का परिचय दिया गया तथा इसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर शिमला से ऐप की लाइव वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई, वहीं विद्यालय स्तर पर भी ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से अभिभावकों को ऐप की कार्यप्रणाली समझाई गई।साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को बताया गया कि अभ्यास हिमाचल ऐप पर प्रति सप्ताह हिंदी, इंग्लिश और गणित के अभ्यास प्रश्न हल करने का मौका मिलेगा जिससे विद्यार्थियों को विषय वस्तु को गहराई से  समझने में सहायता मिलेगी।

शिक्षा संवाद में विद्यार्थियों के प्रदर्शन और विद्यालय विकास पर विचार–विमर्श किया गया। साथ ही अपार आईडी पंजीकरण पर भी जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि मौके पर 52 में से लगभग 40 विद्यार्थियों का पंजीकरण अभिभावकों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सहभागिता से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.