31 August, 2025
एशिया कप 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होगा। टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 19 मैच होंगे।भीषण गर्मी के कारण सभी दिन-रात वाले मैच अब भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से बदलकर रात 8 बजे शुरू होंगे। केवल 15 सितंबर को अबू धाबी में होने वाला यूएई बनाम ओमान मैच पुराने समय (शाम 5:30 बजे IST) पर ही खेला जाएगा।
टूर्नामेंट की शुरुआत अफगानिस्तान और हांगकांग के मुकाबले से होगी। 11 मैच दुबई में और 8 मैच अबू धाबी में होंगे। फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान
ग्रुप बी: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, हांगकांग
भारत अपने ग्रुप मैच 10 और 14 सितंबर (दुबई) में क्रमशः यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा, जबकि 19 सितंबर को ओमान से अबू धाबी में भिड़ेगा।पिछली बार (2023) भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था.