31 August, 2025
बिग बॉस 19 में हाल ही में उस समय बहस छिड़ गई जब गौरव खन्ना ने घरवालों के लिए खाना बनाने से इनकार कर दिया। फैन्स ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए, क्योंकि गौरव पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ़ जीत चुके हैं।
इस विवाद पर उनके दोस्त और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने गौरव का बचाव किया। अपने वीडियो संदेश में राजीव ने कहा कि मास्टरशेफ़ जीतना और बिग बॉस के घर में 20-25 लोगों के लिए रोज़ खाना बनाना बिल्कुल अलग बात है।उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि बिग बॉस 15 में उन्होंने तेजस्वी प्रकाश और निशांत भट्ट के साथ मिलकर कई बार खाना बनाया था।