Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देहरा उपचुनाव पर बवाल: विपक्ष का आरोप, सरकार ने सदन से सवाल हटाकर छुपाई जानकारी

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में देहरा उपचुनाव के दौरान कथित कैश फॉर वोट मामला एक बार फिर गर्मा गया है। विपक्षी विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार ने संवेदनशील मुद्दों पर जानकारी छुपाने के लिए विपक्ष द्वारा पूछे गए प्रश्नों को प्रश्नकाल से हटा दिया।

धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि उपचुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के बावजूद कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक से 68 महिला मंडलों को धनराशि दी गई और करीब 1000 महिलाओं के खातों में 4500 रुपये जमा किए गए। उनका आरोप है कि इस विषय पर विधानसभा में प्रश्न सूचीबद्ध होने के बावजूद प्रश्नकाल से हटा दिया गया।सुधीर शर्मा ने यह भी कहा कि इस विषय में पूर्व विधायक होशियार सिंह ने हिमाचल उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है, और मुख्यमंत्री अपनी छवि बचाने के लिए जानकारी सार्वजनिक नहीं कर रहे।

बिलासपुर से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने भी सदन में सवाल दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से सरकार की एक्साइज नीति से जुड़े प्रश्न को कार्यसूची में शामिल किए जाने के बाद भी प्रश्नकाल से हटा दिया गया। उनका कहना है कि विधानसभा के नियम संख्या 52 और 53 के तहत सदस्य की अनुमति के बिना प्रश्न नहीं हटाए जा सकते।विपक्ष का आरोप है कि सरकार संवेदनशील विषयों पर जवाब देने से बच रही है, जिससे मुख्यमंत्री की साख पर सवाल उठ रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.