Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से बांध टूटा, गांवों में जलभराव

गुरुग्राम  | गुरुग्राम में सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। कादरपुर गांव में अरावली की तरफ बना बांध टूटने से पांच से छह फीट तक पानी भर गया और गांव बाढ़ जैसे हालात में डूब गया। कई घर जलमग्न हो गए और सड़कों पर वाहन फंस गए।

गांवों में हालात गंभीर

कादरपुर गांव में शाम करीब छह बजे बांध टूटते ही पानी तेजी से बस्ती में घुस गया। एक एसयूवी कार पानी में फंस गई, जिसे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से निकालने की कोशिश की। हालांकि ट्रैक्टर भी बीच में बंद हो गया, जिसके बाद दूसरा ट्रैक्टर बुलाकर वाहन को बाहर निकाला गया।

इस हादसे का असर सिर्फ कादरपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गांव उल्लावास, मैदावास, सेक्टर-61, 62, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, सुशांत लोक-2 और 3 तक दिखाई दिया। सुशांत लोक-3 में कई घरों में पानी घुस गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बरसाती नालों पर बिल्डरों और लोगों ने कब्जे कर रखे हैं, जिसके कारण हालात और बिगड़े।

हाईवे पर जाम, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

रिश का असर गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर भी दिखा। सुभाष चौक के पास सर्विस रोड पर डेढ़ फीट तक पानी भर गया, जिससे भारी जाम लग गया। हीरो होंडा चौक तक सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही। लोगों को घर पहुंचने में घंटों की मशक्कत करनी पड़ी।

प्रशासन ने दिए निर्देश

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष और डीसी अजय कुमार ने बताया कि तीन बजे से सात बजे तक लगभग 100 एमएम बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने कॉर्पोरेट और निजी संस्थानों को कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया है, वहीं स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं कराने के आदेश दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.