Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम में विकास छौक्कर की याचिका अदालत ने खारिज की

गुरुग्राम |  पानीपत जिले की समालखा विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के बेटे विकास छौक्कर की तरफ से भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग अदालत ने खारिज कर दी है। स्पेशल जज वाणी गोपाल शर्मा की अदालत ने विकास छौक्कर को 19 सितंबर तक अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी।

पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को ईडी ने अप्रैल में दिल्ली से गिरफ्तार किया था, जबकि उनके दूसरे बेटे सिकंदर को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।

विकास छौक्कर ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करके इस मामले की सुनवाई में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद उन्होंने स्पेशल जज की अदालत में याचिका दायर कर अरेस्ट वारंट और भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद विकास छौक्कर की मांग को खारिज कर दिया और कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई कानूनी रूप से सही है।

माहिरा होम्स मामला:

माहिरा होम्स ने सेक्टर-68 में 1497 आवंटियों से लगभग 360 करोड़ रुपये एकत्र किए थे, लेकिन फ्लैट का पजेशन नहीं दिया। आरोप है कि निवेशकों से लिए गए पैसे का निजी कामों में इस्तेमाल किया गया और फर्जी बैंक गारंटी पर लाइसेंस लिया गया। निवेशकों ने धर्म सिंह छौक्कर और उनके बेटों विकास व सिकंदर पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.