Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में बाढ़ का कहर, भाखड़ा डैम के गेट खोले गए : मंत्री बैंस ने की अपील

चंडीगढ़ | पंजाब इस समय बाढ़ के गंभीर संकट से जूझ रहा है। लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। हालात को देखते हुए कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

मंत्री बैंस ने कहा कि सतलुज किनारे बसे नंगल और श्री आनंदपुर साहिब के गांवों की स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है। उन्होंने कहा—“ऐसा लगता है कि परमात्मा हर घड़ी हमारा इम्तिहान ले रहा है।”

खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर

भाखड़ा डैम का जलस्तर अब 1678 फुट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से महज 2 फुट नीचे है। इसी कारण डैम से अतिरिक्त 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जो अगले एक-दो घंटों में निचले इलाकों तक पहुंच जाएगा। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।

लोगों को तुरंत सुरक्षित निकालने के निर्देश

मंत्री ने सभी सरपंचों से अपील की है कि नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार देर रात तक बांधों को मजबूत करने और दरारों की मरम्मत में जुटी रही।

भारी बारिश से हालात और बिगड़े

बैंस ने कहा कि बीते 4-5 घंटों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे खड्डों और छोटे नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार पूरी तरह जनता के साथ खड़ी है और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी खुद की जाएगी। अंत में उन्होंने कहा—“हम सब मिलकर परमात्मा से यही प्रार्थना करते हैं कि अब और इम्तिहान न ले।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.