Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार सख्त, छह जिलों के सीएमओ पर गाज

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में लिंगानुपात सुधार को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जिन जिलों में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया, वहां के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) पर कार्रवाई की तैयारी है। इसमें अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, करनाल, सिरसा और पलवल जिले शामिल हैं।

मंगलवार को हुई स्टेट टास्क फोर्स की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने साफ कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि इन जिलों के सीएमओ से व्यक्तिगत तौर पर जवाब-तलब किया जाएगा।

बैठक में जानकारी दी गई कि काम में लापरवाही बरतने के चलते दो आशा कार्यकर्ताओं को सेवा से हटा दिया गया है। इसी तरह पंचकूला में गर्भवती महिला और तीन बच्चियों की मौत मामले में निगरानी न करने पर संबंधित आशा वर्कर को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

सुधीर राजपाल ने आयुष विभाग के डॉक्टरों को भी आदेश दिया कि वे एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी) किट की अवैध बिक्री पर नजर रखें। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि 12 सप्ताह से अधिक समय का गर्भ अवैध रूप से न गिराया जाए।

हालांकि राहत की बात यह है कि प्रदेश में लिंगानुपात में पिछले साल की तुलना में सुधार हुआ है। 31 अगस्त 2023 को लिंगानुपात 901 था, जबकि इस साल समान अवधि में यह बढ़कर 907 तक पहुंच गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.