Facebook-f Youtube X-twitter

मंड इंदौरा और मियांणी में बाढ़ का कहर, नाव और ट्रैक्टर से राहत कार्यों में जुटे विधायक मलेंद्र राजन

Kangra, Sanjeev

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। पौंग बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण जिला कांगड़ा की इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मंड इंदौरा और मंड मियांणी गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। खेत डूब चुके हैं, मकानों में दरारें पड़ गई हैं और लोग खुले आसमान तले रातें गुज़ारने को मजबूर हैं।

इस मुश्किल घड़ी में विधायक मलेंद्र राजन एनडीआरएफ की नाव और ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचे। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों का हालचाल जाना और भरोसा दिलाया कि सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

खेत-बाड़ी और मकानों का सबसे ज्यादा नुकसान

बाढ़ के पानी से गांवों की हरी-भरी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। कई कच्चे मकान गिर गए जबकि पक्के मकानों में दरारें आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे अपने मवेशियों और सामान को सुरक्षित बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सड़कें, पुलिया और पेयजल योजनाएं भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मौके पर

विधायक राजन के साथ एसडीएम डॉ. सुरिंद्र ठाकुर और तहसीलदार अमनदीप भी मौजूद रहे। वहीं बीएमओ इंदौरा की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और ज़रूरी दवाइयां वितरित कीं। राहत शिविरों में भोजन, पानी और दवा की व्यवस्था की गई है।

विधायक ने कहा कि बाढ़ ने इन गांवों की खुशियां छीन ली हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे हैं कि हर प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचे। कोई भी परिवार सहायता से वंचित नहीं रहेगा।

ग्रामीणों में दहशत

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग अब भी सहमे हुए हैं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इस चिंता में हैं कि “कल का दिन कैसा होगा?” हालांकि प्रशासन को उम्मीद है कि राहत और मुआवजे के सहारे लोग जल्द ही अपनी जिंदगी दोबारा पटरी पर ला सकेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.