दरभंगा | वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के लिए कथित अपशब्दों के इस्तेमाल पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मंगल पांडेय ने महागठबंधन की चुप्पी को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया।
मंत्री मंगल पांडेय ने महागठबंधन के शीर्ष नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की अपील की और कहा कि प्रधानमंत्री की माता के प्रति अपमान सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिहार बंद के माध्यम से जनता इस अपमान के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी।
पांडेय ने कहा, “यह विरोध केवल एक मां के अपमान के खिलाफ नहीं है, बल्कि उस मानसिकता के खिलाफ है जो राजनीतिक मंच से माताओं का अपमान करने तक गिर चुकी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिसका जवाब भाजपा भविष्य में करारा देगी।