Facebook-f Youtube X-twitter

किसानों का यूरिया चोरी, यमुनानगर में विभाग ने छापा मारा

यमुनानगर  | यमुनानगर में किसानों के लिए सब्सिडी वाले यूरिया खाद की कालाबाजारी लगातार जारी है। आज विभाग ने तीन अलग-अलग छापेमारी में कुल 1512 कट्टे यूरिया खाद बरामद किए।

पहली कार्रवाई साढ़ौरा में हुई, जहां अनाज मंडी के गोदाम से 432 कट्टे और एक पैलेस से 240 कट्टे यूरिया जब्त किए गए। दूसरी छापेमारी में रॉयल पैलेस से 240 कट्टे और तीसरी कार्रवाई में एक ट्रक से 600 कट्टे बरामद हुए।

उप कृषि निदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के साथ जांच की गई और विभाग ने बरामद की गई सामग्री का नमूना गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक बालमुकुंद को दिया। इस मामले में साढ़ौरा पुलिस जांच कर रही है।

विभाग ने साढ़ौरा के लाइसेंसधारी विक्रेता को लाइसेंस रद्द करने का नोटिस भी भेजा है। डॉ. डबास ने बताया कि आमतौर पर किसान 270 रुपए में यूरिया खरीदते हैं, जबकि प्लाईवुड फैक्ट्री में इसकी कीमत 2000 रुपए प्रति बैग होती है। कुछ दलाल इस अंतर से लाभ उठाकर सब्सिडी वाला यूरिया कालाबाजार में बेच देते हैं।

विभाग लगातार छापेमारी कर इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऐसे मामले समय-समय पर सामने आते रहते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.