Facebook-f Youtube X-twitter

मणिमहेश यात्रा: अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत, 700 लोग अब भी फंसे

Chamba, Manjur

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आयोजित मणिमहेश यात्रा इस बार खराब मौसम की वजह से तय समय से पहले रोकनी पड़ी। अधिकांश यात्री सुरक्षित लौट चुके हैं, लेकिन अब भी 600 से 700 लोग भरमौर में फंसे हुए हैं, जिनमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और मेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं।

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि फंसे हुए लोगों को सड़क और हेलीकॉप्टर दोनों माध्यमों से सुरक्षित बाहर लाया जा रहा है। महिलाओं, बच्चों और असहाय लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। आज सुबह भी हेलीकॉप्टर के जरिए कई यात्रियों को सुरक्षित चंबा लाया गया।अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें से चार श्रद्धालुओं की मृत्यु हरसर से डल झील पैदल मार्ग पर हुई। इन शवों को वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे पठानकोट ले जाया गया, जहां से उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।

मौसम के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रवेश ठाकुर ने बताया कि आवश्यक सामग्री हेलीकॉप्टर से भरमौर भेजी जा रही है। अधिकांश क्षेत्रों में बिजली बहाल हो चुकी है और शेष कार्य भी जल्द पूरा होगा।

भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग बाधित, बहाली कार्य जारी

लगातार बारिश के चलते चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन से यातायात ठप हो गया है। मार्ग अवरुद्ध होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग मार्ग की बहाली में जुटा है। सहायक अभियंता संजीव कुमार अत्तरी ने बताया कि मशीनरी और कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द सड़क को यातायात योग्य बनाया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.