Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पट्टी हलके में 24 घंटे चलने वाला राहत कैंप शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा हर तरह का सहयोग

Chandigarh, 5 September

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव भाओवाल में अस्थायी राहत कैंप की शुरुआत की। इस कैंप से 30-35 किलोमीटर के दायरे में ज़रूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

भुल्लर ने बताया कि बांध पर मिट्टी डालने का कार्य कर रहे सेवादारों को डीज़ल की आवश्यकता होने पर यह कैंप ही उपलब्ध करवाएगा। इसके अलावा आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के लिए राशन, पशुओं का चारा, फीड और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति भी यहीं से होगी।उन्होंने कहा कि राहत कैंप में दवाइयों की व्यवस्था की गई है और समीपवर्ती क्षेत्रों में लंगर-प्रसाद का प्रबंध भी इसी से संचालित होगा। यह कैंप चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा और आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में टीम लगातार सेवा करेगी।

भुल्लर ने डेराबस्सी विधायक कुलजीत सिंह रंधावा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सेवा के रूप में एक ट्रक राशन, दो ट्रक चारा, एक ट्रक किराने का सामान और एक ट्रक फीड भेजा है। मंत्री ने अपने क्षेत्र के युवाओं, पंच-सरपंचों और दानवीरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि किसान पूरी दुनिया का पेट भरता है और आज पानी से हुए नुकसान की स्थिति से उसे बाहर निकालने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा।उन्होंने यह भी बताया कि हरीके से घड़ुंम, घड़ुंम से मुठेवाल और झुग्गियों तक बांध को मज़बूत करने का कार्य निरंतर जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...

मोगा शाखा नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वयंसेवकों का बलिदान देश सदा याद रखेगा : रामगोपाल

summer express, मोगा, (दलजीत विक्की) | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मोगा शाखा द्वारा गुरुवार प्रातः शहीदी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वर्ष 1989 के शाखा नरसंहार में शहीद हुए स्वयंसेवकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 25 जून 1989 को इसी स्थान पर चल रही संघ शाखा पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 25...

बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें और धुएं का गुबार

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक संपदा (एमआईई) क्षेत्र में देर रात एक प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे उठती ऊंची लपटें और घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। घटना...

पानीपत के विकास नगर में दर्दनाक हादसा: कपड़े की गांठों में दबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

Summer express, पानीपत। शहर के विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां एक गोदाम में रखी कपड़े की भारी गांठों के बीच दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का...

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: सौतेले पिता ने तीन वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Summer express,फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवदुर्गा विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने तीन वर्षीय सौतेले बेटे की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई और बाद में धारदार हथियार से उस पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.