Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में स्टार्टअप्स को बड़ी सौगात, सीएम सैनी का ऐलान

हरियाणा  | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में उद्योग जगत और स्टार्टअप्स से जुड़े कार्यक्रम में राज्य की नई औद्योगिक दिशा तय करने वाले कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विश्व स्तरीय इनक्यूबेटर (H-HUB) स्थापित किया जाएगा, जहां स्टार्टअप्स को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही, हरियाणा सरकार सेमीकंडक्टर निर्माण और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग नीतियां भी तैयार करेगी।

मेक इन हरियाणा” और “डिज़ाइन इन हरियाणा” का आह्वान

सीएम सैनी ने कहा कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मेक इन इंडिया” का विजन दिया है, उसी तर्ज पर हरियाणा सरकार ने भी “मेक इन हरियाणा” और “डिज़ाइन इन हरियाणा” का लक्ष्य रखा है। उन्होंने उद्योगपतियों और निवेशकों से राज्य में निवेश करने और नवाचार को बढ़ावा देने की अपील की।

10 नए आईएमटी और 20 हजार एकड़ भूमि

सीएम ने बताया कि राज्य बजट 2025-26 में 10 नए इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) विकसित करने की घोषणा की गई है। इसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर स्वेच्छा से भूमि मालिकों ने लगभग 20 हजार एकड़ भूमि की पेशकश की है। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि वे इन नए औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश करें।

गुरुग्राम और पंचकूला में AI हब

हरियाणा सरकार गुरुग्राम और पंचकूला में एआई (Artificial Intelligence) हब स्थापित करने जा रही है, जिससे राज्य तकनीकी नवाचार और रिसर्च का प्रमुख केंद्र बन सके। इसके साथ ही, सभी इंडस्ट्रियल एस्टेट्स में इनक्यूबेशन सेंटर खोले जाएंगे ताकि स्थानीय स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन, संसाधन और नेटवर्किंग मिल सके।

भविष्य की तकनीकों पर फोकस

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने “डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर” नामक एक विशेष विभाग बनाया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी और डीप-टेक जैसी उभरती तकनीकों को अपनाने पर काम करेगा।

हरियाणा में स्टार्टअप्स की स्थिति

  • हरियाणा देश में स्टार्टअप्स की संख्या में सातवें स्थान पर है।
  • राज्य में 9,100 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स कार्यरत हैं।
  • अब तक यहां से 19 यूनिकॉर्न कंपनियां उभरी हैं।
  • खास बात यह है कि 50% स्टार्टअप्स महिला नेतृत्व वाले हैं।

संतुलित विकास और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर

सीएम सैनी ने कहा कि सरकार जिला स्तर के अस्पतालों को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है और उद्योगपतियों से सीएसआर फंड का इस्तेमाल स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे सामाजिक क्षेत्रों को मजबूत करने में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उद्योग और समाज के बीच यह साझेदारी हरियाणा को संतुलित विकास की दिशा में आगे बढ़ाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.