Facebook-f Youtube X-twitter

धर्मशाला में होगा भव्य रेसलिंग टूर्नामेंट, द ग्रेट खली ने की घोषणा

Dharamshala, Rahul

अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली गुरुवार को धर्मशाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि आगामी 18 अक्टूबर को धर्मशाला में एक बड़े रेसलिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देशभर के नामी रेसलर भाग लेंगे, साथ ही आयोजकों का प्रयास रहेगा कि विदेशी पहलवान भी इसमें हिस्सा लें।

खली ने कहा कि धर्मशाला के दर्शकों को एक शानदार मुकाबले का गवाह बनने का मौका मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेसलिंग को अक्सर लोग आसान मान लेते हैं और सिर्फ खिलाड़ियों की शोहरत देखते हैं, जबकि इसके पीछे अथक मेहनत और संघर्ष छिपा होता है। खली के शब्दों में— “प्लेटफॉर्म हर किसी को मिलता है, लेकिन मेहनत करना खिलाड़ी के ऊपर निर्भर करता है।उन्होंने बताया कि भारत में रेसलिंग की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और इसमें निवेश करना भी लाभकारी साबित हो रहा है। खासकर युवाओं में इस खेल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

युवाओं को संदेश देते हुए खली ने नशे से दूर रहने और खेलों की ओर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। उन्होंने कहा— “मैं युवाओं से यही कहना चाहता हूं कि खुद को नशे से दूर रखें और खेलों की ओर रुझान बढ़ाएं। जब हमारा युवा स्वस्थ होगा तभी भारत विश्व गुरु बनने की राह पर आगे बढ़ पाएगा।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.