Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनीषा हत्याकांड: भिवानी में सीबीआइ टीम डटी, खुलासा बाकी

भिवानी |  प्ले स्कूल की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत के मामले में अब सीबीआइ टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। टीम पिछले दो दिन से भिवानी रेस्ट हाउस में ठहरी हुई है और पुलिस की अब तक की जांच की गहन पड़ताल कर रही है।

गुरुवार को ग्रामीण और परिजन सीबीआइ अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन टीम ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया। माना जा रहा है कि शुक्रवार को सीबीआइ गांव पहुंचकर स्वजनों से मुलाकात कर सकती है।

क्या है पूरा मामला?

11 अगस्त को ढाणी लक्ष्मन गांव की रहने वाली शिक्षिका मनीषा अचानक लापता हो गई थी। दो दिन बाद 13 अगस्त को सिंघानी गांव के खेतों में नहर किनारे उसका शव बरामद हुआ। गर्दन पर मिले निशानों के चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।

शव का पोस्टमार्टम पहले नागरिक अस्पताल में कराया गया, लेकिन परिवार ने रिपोर्ट पर भरोसा न जताते हुए रोहतक पीजीआई में दोबारा पोस्टमार्टम करवाया। बाद में परिजनों ने एम्स दिल्ली में भी जांच और पोस्टमार्टम की मांग रखी, जिसे सरकार ने मान लिया। इसी बीच 21 अगस्त को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

सरकार की सख्ती

परिजनों के आरोपों और आक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भिवानी एसपी मनबीर सिंह का तबादला कर दिया। लोहारू थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया और चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

इसके बाद मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी गई। बुधवार को दिल्ली नंबर की गाड़ियों से छह सदस्यीय टीम भिवानी पहुंची और तभी से रेस्ट हाउस में रहकर पूरे केस की तहकीकात कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.