Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शाहरुख खान की फिल्म किंग से जुड़ा नया विवाद – मैनेजर ने फैंस से की खास अपील

5 September, 2025

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग में बिज़ी हैं. मेकर्स और टीम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म से जुड़ा कोई भी अपडेट ऑफिशियली अनाउंसमेंट से पहले बाहर ना जाए. लेकिन सोशल मीडिया के दौर में राज़ रखना आसान नहीं है. इसी बीच शाहरुख का फिल्म से जुड़ा एक लुक ऑनलाइन वायरल हो गया है.

पोलैंड से लीक हुआ शाहरुख का नया अवतार

फिल्म किंग की शूटिंग इस वक्त पोलैंड में हो रही है. दो दिन पहले एक्टर अरशद वारसी ने भी कंफर्म किया था कि वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. हालांकि किरदारों की डिटेल्स और शाहरुख का लुक मेकर्स ने अभी तक सीक्रेट रखा हुआ था. लेकिन शूटिंग लोकेशन से ली गई एक तस्वीर ने फैंस को चौंका दिया है. इस वायरल फोटो में शाहरुख ग्रे हेयर लुक में दिखाई दे रहे हैं.

फोटो दूर से लिया गया है, फिर भी फैन पेजेस पर इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर किंग के सेट से ही है.

मैनेजर पूजा ददलानी की गुज़ारिश

तस्वीर के तेजी से फैलने के बाद शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने इंस्टाग्राम पर फैंस से खास अपील की है. उन्होंने लिखा कि कृपया शाहरुख का नया लुक शेयर या रीपोस्ट ना करें, ताकि फिल्म का सरप्राइज़ बरकरार रहे. पूजा ने कहा कि असली मज़ा तब है जब शाहरुख या प्रोडक्शन हाउस खुद इस लुक को ऑफिशियली रिवील करें.

स्टार-स्टडेड कास्ट और डायरेक्शन

किंग में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नज़र आएंगी. इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे सितारे शामिल हैं.फिल्म को बैंग बैंगवॉरपठान और फाइटर जैसी हिट फिल्मों के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.