Palwal, 7 September
जिले की राजनीति में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के अल्पसंख्यक सैल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष असगर खान ने समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया। ओमेक्स सिटी स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना की अगुवाई में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने इस अवसर पर भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपराध, भ्रष्टाचार, सड़क और जल निकासी की समस्या जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। साथ ही हाल ही में आई बाढ़ को लेकर भी उन्होंने प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार ठहराया और पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे की मांग की।अधाना ने दावा किया कि आने वाले दिनों में भाजपा के कई नेता, कार्यकर्ता और पार्षद कांग्रेस में शामिल होंगे।
वहीं, कांग्रेस में शामिल हुए असगर खान ने भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना को जमीनी नेता बताते हुए उनके नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती देने का संकल्प जताया