Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में जलभराव से प्रभावित इलाकों का दौरा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर उठाए सवाल

Ambala, 7 September


अंबाला में बरसात और नदियों के रास्ते से आए पानी ने हाल के दिनों में कई जगहों पर तबाही मचाई। हालात का जायजा लेने के लिए आज राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा अंबाला पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अंबाला के सांसद वरुण चौधरी और अंबाला शहर के विधायक निर्मल सिंह भी मौजूद रहे। प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाए।


अंबाला में भारी बारिश और पहाड़ों से आए पानी ने जनजीवन को प्रभावित किया। जलभराव से लोगों के घरों और खेतों को भारी नुकसान हुआ। आज हालात देखने पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देखा कि कई जगह अब भी पानी भरा हुआ है। मीडिया से बातचीत में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अंबाला में पानी निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने याद दिलाया कि दो साल पहले भी ऐसी स्थिति बनी थी लेकिन नई ड्रेन का निर्माण नहीं हुआ। साथ ही दादुपुर-नलवी नहर को बंद कर देने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि हर प्रभावित परिवार और किसान को उचित मुआवजा दिया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने...
Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

Summer express, लुधियाना   | कनाडा के ओंटारियो प्रांत में लुधियाना की 26 वर्षीय युवती अनमोलदीप कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका लुधियाना के अकालगढ़ सुधार बाजार स्थित नई बस्ती की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, वह जॉर्जियन कॉलेज, बैरी और अपने घर के बीच स्थित एक पार्क में टहलने गई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.