Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ प्रशासन ने एमएसएमई को सशक्त बनाने हेतु क्यूसीआई और एनपीसी संग एमओयू किए

Chandigarh, 8 September

चंडीगढ़ प्रशासन ने भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) कार्यक्रम के तहत गुणवत्ता परिषद (QCI) और राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) के साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।

एमओयू हस्ताक्षर समारोह का आयोजन यूटी सचिवालय, सेक्टर 9-डी, चंडीगढ़ में किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव राजीव वर्मा, आईएएस तथा राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद की महानिदेशक श्रीमती नीरजा शेखर, आईएएस उपस्थित रहीं।यह पहल स्थानीय उद्योगों को गुणवत्ता व उत्पादकता में वैश्विक मानकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी और एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करेगी।चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से उद्योग सचिव निशांत कुमार यादव, आईएएस ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जबकि एनपीसी की ओर से क्षेत्रीय निदेशक अशोक कुमार और क्यूसीआई की ओर से वरिष्ठ निदेशक एवं प्रमुख, ज़ेड डिवीजन रमणंद शुक्ला ने दस्तख़त किए। भारत सरकार की ओर से रैम्प एनपीएमयू की राज्य कार्यक्रम समन्वयक गरिमा परिहार भी मौजूद रहीं।

इन साझेदारियों के माध्यम से चंडीगढ़ प्रशासन ने रैम्प कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित लक्ष्यों को हासिल करने का संकल्प लिया है:

  • 1000 ज़ेड ब्रॉन्ज, 100 ज़ेड सिल्वर और 30 ज़ेड गोल्ड प्रमाणपत्र
  • 1000 लीन बेसिक, 150 लीन इंटरमीडिएट और 50 लीन एडवांस्ड प्रमाणपत्र

यह सहयोग चंडीगढ़ में एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा तथा नवाचार, दक्षता और सतत विकास को गति देगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.