Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाईवे निर्माण में लापरवाही को लेकर धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर का अनशन, अवाहदेवी चौक पर मोर्चा

Mandi, Dharamveer

हिमाचल प्रदेश में आपदा के बीच धर्मपुर कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने जालंधर–मंडी वाया धर्मपुर नेशनल हाईवे-003 के निर्माण कार्य में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार आधी रात से विधायक अपने समर्थकों के साथ अवाहदेवी चौक पर धरने और अनशन पर बैठ गए हैं।

विधायक का आरोप है कि हाईवे निर्माण कार्य में लगी कंपनी और सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के अधिकारी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं, जिसकी वजह से धर्मपुर क्षेत्र की कई पंचायतें वर्षों से परेशानी झेल रही हैं। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू तक के निर्देशों की भी अनदेखी की जा रही है।सोमवार को प्रभावित पंचायतों के दौरे के दौरान जब विधायक पाडछू पुल पहुंचे, तो वहां की हालत बेहद खराब मिली। किसी भी वाहन का आवागमन संभव नहीं था। कंपनी और मोर्थ अधिकारियों से बातचीत की कोशिश के बावजूद कोई सार्थक जवाब न मिलने पर विधायक ने धरने का निर्णय लिया।

विधायक ने कहा कि पिछले चार साल से कंपनी की लापरवाही के कारण स्थानीय मकानों में दरारें पड़ी हैं, डंगे गिर चुके हैं और लिंक सड़कें भी जर्जर हो गई हैं। सीएम के दौरे के दौरान भी अधिकारियों ने सहयोग नहीं किया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक कंपनी और मोर्थ अधिकारियों को यहां से हटाया नहीं जाता, तब तक वे धरना स्थल से नहीं उठेंगे और अपना कार्यालय भी यहीं से संचालित करेंगे।गौरतलब है कि अवाहदेवी चौक से महज तीन किलोमीटर दूर समीरपुर में भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का घर है। प्रभावित जनता ने पहले भी अपनी समस्याएं उनके सामने रखी थीं। इस मुद्दे को विधायक ने हाल ही में मानसून सत्र में भी उठाया था। इसके अलावा मजदूर संगठन सीटू, माकपा नेता, समाजसेवी और अन्य जनप्रतिनिधि भी लगातार इस विषय को केंद्र सरकार और मंत्रियों के समक्ष रखते आए हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.