Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम मोदी के दौरे से पहले जयराम ठाकुर ने संभाला मोर्चा

Dharamshala, 8 September

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हिमाचल दौरे से पहले ही नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला पहुंचे और मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि मानसून अब समाप्ति की ओर है, मगर लगातार बारिश से प्रदेश का शायद ही कोई इलाका अछूता रहा हो। पिछले तीन वर्षों से हर बार मानसून हिमाचल को भारी तबाही दे रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राहत की उम्मीद जगाता है। उन्होंने आग्रह किया कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के समक्ष वास्तविक हालात रखे ताकि राज्य को ज़रूरी मदद मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि आपदा को केवल गलत विकास से जोड़ना उचित नहीं है, क्योंकि कई स्थानों पर जहां कोई बड़ी परियोजना नहीं बनी वहां भी ज़मीन धंस रही है और घर ढह रहे हैं। ऐसे समय में राजनीति से ऊपर उठकर मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

जयराम ठाकुर ने सदन में इस साल को राज्य आपदा घोषित करने पर सरकार का समर्थन करने की बात भी दोहराई। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा अब तक हिमाचल को 5,500 करोड़ रुपये तक का राहत पैकेज देने की जानकारी दी और आरोप लगाया कि राज्य सरकार अभी तक इसका पूर्ण उपयोग नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल घोषित 4,500 करोड़ रुपये पैकेज का भी कोई स्पष्ट हिसाब नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है परेशानी

Summer express, अमृतसर। पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 29, 30 और 31 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया

Summer express,नई दिल्ली। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया है। जांच एजेंसी इस मामले में एक कथित वीआईपी की भूमिका और उससे जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में पत्रकार को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था। आशुतोष...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय...

होडल में कांग्रेस का प्रदर्शन :दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप

Summer express, सुंदर कुंडू, होडल। हरियाणा के होडल स्थित स्थानीय अंबेडकर भवन में कांग्रेस की ओर से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस...

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास अडानी के विज्ञापन बैनरों पर विवाद, महिला कांग्रेस ने उठाए सवाल

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर के बाहर और आसपास अडानी के विज्ञापन वाले बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.