Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल आपदा पीड़ितों के लिए हरियाणा सरकार की बड़ी मदद 

Nurpur, Sanjeev

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए राहत सामग्री की नौ गाड़ियां भेजकर बड़ा सहयोग किया है। यह राहत सामग्री भाजपा कार्यालय जसूर में पहुंची, जिसे संगठनात्मक जिला नूरपुर अध्यक्ष राजेश काका की अध्यक्षता में प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व विधायिका रीता धीमान, भाजपा नेता संजय गुलेरिया व अन्य कार्यकर्ताओं ने रिसीव किया।

नौ गाड़ियां राहत सामग्री पहुंची जसूर भाजपा कार्यालय

इन गाड़ियों में खाद्य सामग्री, आटा, चावल, दालें, तेल, नमक, चीनी, मसाले, साबुन, पेस्ट, साथ ही लगभग 1500–1600 कंबल, गद्दे व अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। यह सामग्री विशेष रूप से इंदौरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और चम्बा आपदा प्रभावित इलाकों में भेजी जाएगी।भाजपा नेताओं ने कहा कि जब सत्ता में बैठी सरकार कोई ठोस प्रयास नहीं कर पा रही है, तब विपक्ष में रहते हुए भाजपा पीड़ितों के साथ खड़ी है। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल का विशेष धन्यवाद किया।

प्रदेश प्रवक्ता राकेश पठानिया ने कहा कि यह सामूहिक प्रयास भाजपा के सेवा भाव को दर्शाता है। केंद्र सरकार पहले ही हिमाचल के लिए 2200 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा कर चुकी है और लगातार मदद पहुंचा रही है।जिलाध्यक्ष राजेश काका ने कहा कि यह सहायता हिमाचल के पीड़ित परिवारों के लिए जीवन रेखा साबित होगी, क्योंकि भारी बारिश और बाढ़ से लोगों के घर, फसलें और आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.