Facebook-f Youtube X-twitter

मंडी के बाद कुल्लू और चंबा के आपदा प्रभावितों की मदद करेंगे सरबजीत सिंह बॉबी

Shimla, Sanju-समाजसेवी वेला बॉबी के नाम से पहचाने जाने वाले सरबजीत सिंह बॉबी ने कुल्लू और चंबा के आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था ऑलमाइटी ब्लेसिंग के माध्यम से प्रभावितों को करीब 50 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कुल्लू और चंबा के आपदा प्रभावितों को मिलेगी 50 लाख की मदद

इससे पहले बॉबी ने मंडी जिले के सिराज क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों को लगभग 1 करोड़ रुपये की मदद संस्था के ज़रिये दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सारी सहायता संस्था के कॉर्पस फंड से दी गई है, न कि व्यक्तिगत स्तर पर।बॉबी ने कहा कि कुल्लू के सेज बंजारा और तीर्थन घाटी जैसे कई इलाकों का संपर्क टूटा हुआ है और प्रदेश में अब भी करीब 1200 सड़कें बंद हैं। संस्था की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राशन और अन्य ज़रूरी सामान भेजा गया है।उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वे आर्थिक सहयोग या श्रमदान के माध्यम से आगे आएं और आपदा प्रभावित परिवारों की मदद करें। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल वासी होने के नाते वे यहां की मदद को प्राथमिकता दे रहे हैं।बॉबी ने कहा कि उनकी इस पहल को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा में भी सराहा है, जो उनके लिए गर्व की बात है।संस्था को योगदान देने के इच्छुक लोग सरबजीत सिंह बॉबी के सोशल मीडिया हैंडल्स के ज़रिए संपर्क कर सकते हैं

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.