Facebook-f Youtube X-twitter

बारिश का नया अलर्ट, 18 जिलों के लोग रहें सावधान

चंडीगढ़। हरियाणा में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और गुरुग्राम में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके अलावा भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।

9 सितंबर से फिर करवट लेगा मौसम

पिछले 10 दिनों से जारी लगातार बारिश के बाद कुछ क्षेत्रों में आज हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि 9 सितंबर से फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। रविवार (7 सितंबर) को पानीपत, हिसार, फतेहाबाद और जींद में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी।

अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान

9 सितंबर

  • अधिक बारिश: अंबाला, यमुनानगर, करनाल
  • हल्की से मध्यम बारिश: पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत
  • हल्की बूंदाबांदी: जींद, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल
  • मौसम साफ: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी

10 सितंबर

  • हल्की से मध्यम बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल
  • छिटपुट बूंदाबांदी: जींद, सोनीपत, रोहतक
  • मौसम साफ: शेष सभी जिले

11 सितंबर

  • हल्की से मध्यम बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल
  • छिटपुट बूंदाबांदी: जींद, सोनीपत, रोहतक
  • मौसम साफ: अन्य सभी जिले

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.