9 September, 2025
एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है और अब इंडियन फैंस को 10 सितंबर का बेसब्री से इंतजार है। इस दिन भारत और यूएई की टीमें टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम की कप्तानी इस बार सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि यूएई की कमान मुहम्मद वसीम के हाथों में होगी।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन संभाल सकते हैं। शुभमन गिल को इस बार मिडिल ऑर्डर में जगह दिए जाने की संभावना है। तिलक वर्मा और कप्तान सूर्या बैटिंग को और मजबूती देंगे। ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल मैदान में उतर सकते हैं। बॉलिंग अटैक में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है।
संभावित भारतीय XI:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
यूएई की संभावित प्लेइंग-11
यूएई की टीम में तीन भारतीय मूल के खिलाड़ियों को भी शामिल किया जा सकता है—हर्षित कौशिक, विकेटकीपर राहुल चोपड़ा और सिमरनजीत सिंह। इनके अलावा मुहम्मद वसीम, मुहम्मद जोहैब, आसिफ खान और अलीशान शराफू पर भी टीम को मजबूती देने की जिम्मेदारी होगी।
संभावित यूएई XI:
मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, आसिफ खान, अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), हर्षित कौशिक, हैदर अली, मुहम्मद फारूक, रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी और सिमरनजीत सिंह। यह दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 है। आधिकारिक घोषणा मैच से पहले ही की जाएगी और उसमें बदलाव संभव हैं।