Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नागिन 7′ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, एकता कपूर ने किया खुलासा

9 September, 2025

टीवी क्वीन एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में एकता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने शो की कास्टिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया।

वीडियो में एकता अपनी टीम के साथ बातचीत करते हुए कहती नजर आईं कि इस बार कहानी में एक नहीं बल्कि दो नागिनें दिखेंगी। इनमें से एक नागिन तनु होंगी और दूसरी के लिए कास्टिंग अभी चल रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि मेकर्स ‘नाग देव’ के किरदार पर भी विचार कर रहे हैं।

फैंस से मांगी राय

एकता ने वीडियो में दर्शकों से भी मदद मांगी और कहा, “आप अपने सुझाव दीजिए, बताइए कि किसे नागिन के रूप में देखना पसंद करेंगे। आप कमेंट सेक्शन में नाम शेयर कर सकते हैं।”

इसके बाद फैंस ने प्रियंका चाहर चौधरी, रुबीना दिलैक और जेनिफर विंगेट जैसे कई बड़े नाम सुझाए।

कौन बनेगी नागिन?

काफी समय से खबरें आ रही हैं कि शो की लीड रोल के लिए प्रियंका चाहर चौधरी का नाम चर्चा में है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, एक्टर अविनाश मिश्रा ने भी बताया कि उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.