Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बारिश का अलर्ट, अगले 7 दिन बदलता रहेगा मौसम

चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को जानकारी दी कि राज्य के छह जिलों—पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल—में 9 सितंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का अनुमान है कि यह बारिश का दौर 12 सितंबर तक जारी रह सकता है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ मध्य भारत की ओर सक्रिय है, जो कच्छ, कोटा, औराय, सिद्धि, रांची और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इस कारण राज्य में मानसून की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

पश्चिम हरियाणा—सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक और झज्जर—में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, उत्तरी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण और पश्चिम हरियाणा में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

अगले सात दिन का मौसम पूर्वानुमान

  • 10 सितंबर: गर्मी का असर रहेगा, पारा 35 डिग्री तक पहुंचेगा।
  • 11 सितंबर: दिनभर बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान 33 डिग्री।
  • 12 सितंबर: ठंडी हवाएं और हल्की बारिश, तापमान 31 डिग्री तक गिरेगा।
  • 13 सितंबर: फिर से गर्मी बढ़ेगी, पारा 34 डिग्री, आसमान में बादल।
  • 14 सितंबर: हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी।
  • 15 सितंबर: हल्की बारिश और ठंडक का अहसास, तापमान घटकर 30 डिग्री।
  • 16 सितंबर: सामान्य मौसम, पारा करीब 31 डिग्री, बादलों की मौजूदगी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर निगम हाउस तुरंत भंग कर नए चुनाव से पहले हों बड़े सुधार : एचएस लक्की

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने वर्तमान नगर निगम हाउस को तुरंत भंग करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासक से केंद्र सरकार के साथ विचार-विमर्श कर नगर निगम अधिनियम में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए चुनाव सुधार...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी, 122 करोड़ से ज्यादा रखा आरक्षित मूल्य

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर...

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.