Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम से मुलाकात के बाद आपदा प्रभावित कृष्णा देवी की अपील—बहू को मिले रोजगार

Mandi, Dharamveer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल दौरे के दौरान मुलाकात के उपरांत मंडी जिले के जेल रोड की आपदा प्रभावित 71 वर्षीय कृष्णा देवी ने सरकार से अपनी छोटी बहू के लिए सरकारी नौकरी की मांग उठाई है। कृष्णा देवी का कहना है कि भीषण फ्लैश फ्लड ने उनके हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है।

29 जुलाई की रात आई इस आपदा में कृष्णा देवी के छोटे बेटे बलवीर सिंह, पोते अमनप्रीत सिंह और बड़ी बहू सपना की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य नाले के ऊपर बनी सड़क से अपने वाहन हटाने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक आए तेज़ बहाव ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वहीं बड़ा बेटा दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी दोनों टांगें इस हादसे में चली गईं। वह फिलहाल एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है।

फ्लैश फ्लड से टूटे परिवार का सहारा बनी छोटी बहू

कृष्णा देवी ने बताया कि घर में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है। ऐसे हालात में परिवार की सारी जिम्मेदारियां छोटी बहू कुलदीप कौर पर आ गई हैं। कुलदीप कौर के तीन बच्चे हैं जो इस समय कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। कृष्णा देवी का कहना है कि यदि सरकार उनकी बहू को नौकरी उपलब्ध कराती है, तो परिवार की आधे से ज्यादा चिंताएं कम हो जाएंगी।बीते रोज जब कृष्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी आपबीती सुनाई, तो वह भी कुछ देर के लिए भावुक हो उठे। प्रधानमंत्री ने इस दौरान सभी आपदा प्रभावितों से आत्मीयता से बातचीत की और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा

गौरतलब है कि हिमाचल दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने राज्य को आपदा से उबारने के लिए 1500 करोड़ रुपये की फौरी राहत देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने मंडी जिले के पांच प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, जिनमें कृष्णा देवी का परिवार भी शामिल था। वहीं, इस आपदा में अपने पूरे परिवार को खो चुकी 11 माह की नन्ही नितिका से भी प्रधानमंत्री मिले।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.