Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा रेवाड़ी में ट्राई टेस्ट, जियो आगे, बीएसएनएल पीछे

रेवाड़ी  | भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जुलाई-अगस्त 2025 के दौरान रेवाड़ी शहर में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता जांचने के लिए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (IDT) आयोजित किया। इस टेस्ट का उद्देश्य उपभोक्ताओं तक वास्तविक मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता की जानकारी पहुंचाना और सेवा प्रदाताओं को सुधार के लिए प्रेरित करना है।

ट्राई की ओर से नियुक्त एजेंसी ने 31 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक 250.7 किलोमीटर के शहरी क्षेत्र, 8 हॉटस्पॉट स्थानों और 1.1 किलोमीटर पैदल क्षेत्र में नेटवर्क का परीक्षण किया।

वॉयस सेवाओं के परिणाम

  • कॉल सेटअप सफलता दर (CSSR): जियो (100%) और एयरटेल (99.51%) सबसे बेहतर, जबकि बीएसएनएल 92% पर सबसे पीछे रहा।
  • औसत कॉल सेटअप समय: जियो (0.75 सेकंड) सबसे तेज, बीएसएनएल (2.45 सेकंड) सबसे धीमा।
  • ड्रॉप कॉल दर: वीआई (0%) और जियो (0.49%) ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि बीएसएनएल (3.32%) सबसे ज्यादा कॉल ड्रॉप दर्ज हुए।
  • आवाज की गुणवत्ता (MOS स्कोर): वीआई (4.40) ने सबसे अच्छा स्कोर हासिल किया।

डेटा सेवाओं के परिणाम

  • डाउनलोड स्पीड: जियो 172.58 Mbps के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि एयरटेल 103.06 Mbps पर दूसरे नंबर पर।
  • अपलोड स्पीड: एयरटेल (19.16 Mbps) ने सभी कंपनियों को पीछे छोड़ा।
  • विलंब (Latency): एयरटेल (25.65 ms) का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।

इस टेस्ट में रेवाड़ी शहर के साथ-साथ आसपास के कई क्षेत्र जैसे बावल, लाखनौर, गोकलघर, भारावास और बनीपुर आदि को भी शामिल किया गया।

ट्राई ने इन नतीजों को दूरसंचार कंपनियों के साथ साझा किया है ताकि वे जरूरत पड़ने पर अपनी सेवाओं में सुधार कर सकें। विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की आधिकारिक वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.