Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल पुलिस और नकाबपोश बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

करनाल |  कुराली गांव के पास रंबा नहर की पटरी पर पुलिस और नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने भागते समय पुलिस वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों को घायल कर दिया, जिनकी टांगों में गोली लगी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इससे पहले ये उचाना गांव के नजदीक शराब की दुकान पर फायरिंग में शामिल पाए गए थे। घायलों को करनाल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल और आसपास भारी पुलिस बल तैनात है, और जांच जारी है।

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये बदमाश किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं। कई दिनों से उनकी तलाश चल रही थी। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।

जांच में पता चला कि दोनों का एक साथी अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए रेड अभियान चलाया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी करनाल के आसपास के गांवों के निवासी हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.