Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल विश्वविद्यालय करेगा आपदाओं पर गहन शोध, इटली और नार्वे के संस्थानों से MOU

10 September, 2025

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रही प्राकृतिक आपदाओं—बादल फटना, भूस्खलन और बाढ़—को लेकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। “कैंपस टू कम्युनिटी” मिशन के तहत विश्वविद्यालय ने Himalayan Centre for Disaster Risk Reduction and Resilience (HIM-DR3) का गठन किया है। यह सेंटर आपदा के कारणों, बचाव, अर्ली वार्निंग सिस्टम और AI आधारित तकनीक पर कार्य करेगा।

विश्वविद्यालय ने इस शोध को मजबूत बनाने के लिए इटली की पडोवा यूनिवर्सिटी और नार्वे के नॉर्वेजियन जियोटेक्निकल इंस्टीट्यूट (NGI) के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) भी साइन किए हैं। फिलहाल अध्ययन की शुरुआत शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में की गई है।

कुलपति बोले—“AI से होगा बड़ा बदलाव”

विश्वविद्यालय के कुलपति महावीर सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हिमालयी क्षेत्र में आपदाओं की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। जहां उम्मीद भी नहीं होती वहां बादल फटना और भू-स्खलन जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसे लेकर विश्वविद्यालय अब गहराई से अध्ययन करेगा और शोध के निष्कर्षों को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें विशेषज्ञों के सुझावों को व्यावहारिक रूप से उतारा जाएगा। साथ ही, स्कूल और कॉलेज स्तर पर क्रेडिट बेस्ड कोर्स भी शुरू किए जाएंगे ताकि युवा आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक हों।

HIM-DR3 की पहल

सेंटर के उप निदेशक डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल शिमला, धर्मशाला, कुल्लू और मंडी की निगरानी की जा रही है। इन शहरों में पिछले 10 वर्षों में हुए भूस्खलन और धंसाव के आंकड़े इकट्ठे किए जा रहे हैं। इस डेटा से आपदा के कारणों और भविष्य की आशंकाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा।

वैश्विक सहयोग

इटली की पडोवा विश्वविद्यालय के लैंडस्लाइड साइंटिस्ट प्रो. संसार राज मीणा ने कहा कि इस अध्ययन में AI आधारित मशीन लर्निंग, ग्लोबल और सैटलाइट डेटा कलेक्शन का इस्तेमाल किया जाएगा। स्थानीय समुदाय के अनुभव और वैज्ञानिक जानकारी को जोड़कर समय रहते आपदा की पहचान और बचाव की दिशा में काम होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.