Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम स्वच्छ अभियान: मुख्यमंत्री ने खुद सफाई कर दिखाई प्रेरणा

गुड़गांव  | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में बेहतर प्रशासन, प्रबंधन और जन भागीदारी के माध्यम से शहर को स्वच्छता रैंकिंग में नम्बर वन बनाने का संकल्प जताया। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे “स्वच्छ गुरुग्राम” थीम के तहत शहर को स्वच्छ, शुद्ध और स्वस्थ बनाने में सक्रिय योगदान दें।

गुरुवार सुबह, हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित मेगा स्वच्छता अभियान में मुख्यमंत्री ने सोहना चौक और सेक्टर 52 क्षेत्र में स्वयं सफाई करते हुए आमजन को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा और सोहना के विधायक तेजपाल तंवर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता मित्रों के साथ श्रमदान करते हुए लोगों को प्रेरित किया कि स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

निरंतर स्वच्छता से बनाएं सुखद माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन की आधारशिला है। सभी को मिलकर इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार “मेरा गुरुग्राम – स्वच्छ गुरुग्राम” अभियान को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। बरसात के बाद जिले में विकास कार्यों की गति को तेज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 11 सप्ताह के विशेष अभियान में हर शहरी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और सुधार पर फोकस किया जा रहा है। स्वच्छता रैंकिंग में गुरुग्राम का उल्लेखनीय स्थान सुनिश्चित करने की योजना है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता बन रहा जन आंदोलन

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन ने अब एक जन आंदोलन का रूप ले लिया है। स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने घर, गली, मोहल्ले और वार्ड में सफाई बनाए रखते हुए सभी नागरिक इस अभियान में भागीदार बनें।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद और जन जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने आरडब्लूए, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संगठनों का इस अभियान में सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास निरंतर रहेगा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि यह मुहिम किसी एक दिन या सप्ताह तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे निरंतर जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं, इसमें हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने कहा, “स्वच्छता केवल सफाई का अभियान नहीं है, बल्कि यह हमारी सोच, व्यवहार और जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए।”

मौके पर मौजूद प्रमुख अधिकारी और संगठक

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, गुरुग्राम की मेयर राजरानी, जीएमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा, मंडलायुक्त आर.सी. बिढान, डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह, अतिरिक्त निगम आयुक्त अंकिता चौधरी, मानेसर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, एडीसी वत्सल वशिष्ठ, एसडीएम संजीव सिंगला, पटौदी एसडीएम दिनेश लुहाच, मानेसर एसडीएम दर्शन यादव, सीटीएम सपना यादव, भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, निगम पार्षद आशीष गुप्ता, सोनिया यादव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और पार्षद उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.