Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2025 में कब है इंदिरा एकादशी व्रत? जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व

11 September, 2025

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है। सालभर में 24 एकादशियां आती हैं और हर एकादशी की अपनी धार्मिक मान्यता होती है। पितृपक्ष में आने वाली एकादशी को इंदिरा एकादशी कहा जाता है। इसे श्राद्ध एकादशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से पितरों की आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है और साधक को पुण्य का लाभ मिलता है।

इंदिरा एकादशी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त

  • व्रत तिथि – 17 सितंबर 2025, बुधवार
  • एकादशी की शुरुआत – 17 सितंबर सुबह 12:21 बजे
  • एकादशी का समापन – 17 सितंबर रात 11:39 बजे
  • पारण (व्रत खोलने का समय) – 18 सितंबर 2025, गुरुवार सुबह 06:07 से 08:34 बजे के बीच

इंदिरा एकादशी का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करने से पितरों की आत्मा को शांति और मुक्ति मिलती है। शास्त्रों में उल्लेख है कि इस व्रत को करने से पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। साधक को सांसारिक सुखों के साथ अंत में वैकुंठ धाम की प्राप्ति भी होती है।

पूजा विधि

  • प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें।
  • पितरों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दें।
  • भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं।
  • पीले फूल, तुलसी पत्र और मिठाई अर्पित करें।
  • व्रत कथा सुनें और अंत में भगवान विष्णु की आरती कर प्रसाद बांटें।

पितरों की शांति के लिए दान का महत्व

इस दिन घी, दूध, दही और अन्न का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही जरूरतमंदों को भोजन कराना भी पुण्यदायी है। मान्यता है कि इससे पितर प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि व धन की वृद्धि होती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.