Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल को प्रधानमंत्री से अतिरिक्त सहयोग की उम्मीद – सीएम मीडिया एडवाइजर

Shimla, Sanju 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर बताते हैं, इसलिए आपदा की इस घड़ी में प्रदेश को उनसे और अधिक सहायता की अपेक्षा है।

उन्होंने कहा कि हालिया बरसात से हिमाचल प्रदेश को अब तक लगभग 5,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है और यह आंकड़ा बढ़ सकता है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश के लिए 1,500 करोड़ रुपये की प्रारंभिक सहायता की घोषणा की है, लेकिन चौहान के अनुसार वास्तविक नुकसान इससे कहीं अधिक है और प्रदेश को अतिरिक्त मदद की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे के लिए आभारी है।

चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को प्रदेश की स्थिति से अवगत कराया है। लगातार तीसरे साल भारी बरसात से प्रदेश को बड़ा नुकसान हुआ है, ऐसे में अब इंफ्रास्ट्रक्चर को नए सिरे से विकसित करने की जरूरत है।

इसी बीच, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पगड़िया से मुलाकात की। इस बैठक को महत्वपूर्ण बताते हुए चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने न केवल आपदा से उपजे हालातों को सामने रखा, बल्कि आने वाले पांच वर्षों की योजनाओं का खाका भी आयोग अध्यक्ष को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 2023 और 2024 की तरह इस साल भी आपदा से भारी नुकसान हुआ है, और इन सभी पहलुओं को वित्त आयोग अध्यक्ष के सामने रखा गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.