चंडीगढ़ | पंजाब में अगले चार दिनों तक बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने सीमा से सटे क्षेत्रों में लगातार 12 से 15 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
इस बीच, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि भाखड़ा डैम से 5000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार आने वाले 3-4 दिनों में बारिश के चलते लोगों को सावधान रहना होगा।
विशेष रूप से पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और रूपनगर जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।