Facebook-f Youtube X-twitter

विधायक आशीष शर्मा को हुआ मुख्यमंत्री का “फोबिया”: सुमन भारती

Hamirpur, Arvind

धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर के आमरण अनशन को जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने पूरा समर्थन दिया है। निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि एनएचएआई और मोरथ (MORTH) की अवैज्ञानिक कटिंग के कारण हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में सड़कों के साथ-साथ आम जनता को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

सुमन भारती ने  बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री के हमीरपुर प्रवास के दौरान भी जिला कांग्रेस कमेटी ने इस मुद्दे को उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। सुमन भारती ने आरोप लगाया कि एनएचएआई अधिकारियों के गलत रवैये की वजह से प्रदेश को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर के अनशन पर बोलते हुए भारती ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी प्रतिदिन अनशन स्थल पर पहुंचकर उनका समर्थन कर रहे हैं और पार्टी उनके साथ खड़ी है।वहीं, भाजपा विधायक आशीष शर्मा द्वारा सरकार और मुख्यमंत्री पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुमन भारती ने कहा कि विधायक को “मुख्यमंत्री का फोबिया” हो चुका है। उन्होंने कहा, “अगर विधायक या उनके परिवार ने कुछ गलत नहीं किया है तो फिर जांच से डरने की क्या जरूरत है?”

समन भारती ने  कहा कि विधायक बार-बार राज्यसभा चुनाव का मुद्दा उठाते हैं, जबकि उस समय अन्य विधायकों ने भी क्रॉस वोट किया था। लेकिन केवल हमीरपुर के विधायक ही मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार पर लगातार तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.